{"_id":"5bef0c87bdec22696e0e5d0d","slug":"51542392967-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 नवंबर से चार सप्ताह तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 नवंबर से चार सप्ताह तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खसरा और रुबेला टीकाकरण पूर्णत: सुरक्षित : डॉ.सुशील
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की ओर से बच्चों और किशोरों को खसरा और रुबेला बीमारी से बचाने के लिए 26 नवंबर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. सुशील कुमार ने पब्लिक मांटेसरी स्कूल में विद्यार्थियों और अभिभावकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। खसरा और रुबेला बीमारी से बचाव के लिए नौ माह से 15 वर्ष आयु तक के बच्चों और किशोरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुशील कुमार ने एएनएम अंशु शर्मा, यूनिसेफ के बीएमसी तिलक राज चांदना, शहाना की उपस्थिति में पब्लिक मांटेसरी स्कूल में अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। चिकित्सक ने बताया कि टीकाकरण से बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने तेज बुखार में और गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को टीकाकरण न कराने की सलाह दी।