फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राम नाम लिखे पत्थर पर दीपक रख की मां गंगा की आरती

राम नाम लिखे पत्थर पर दीपक रख की मां गंगा की आरती

Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
राम नाम लिखे पत्थर पर दीपक रख की मां गंगा की आरती
बिजनौर। बैराज घाट पर गंगा जल में राम नाम लिखा पत्थर मिलने के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ पत्थर को देखने के लिए उमड़ रही है। श्रद्धालुओं ने शनिवार को पत्थर पर दीपक रखकर आरती की। यह दृश्य बहुत ही अलौकिक रहा। बैराज घाट पर मां गंगा की आरती में रोज के मुकाबले गंगा तट पर श्रद्धालु भी काफी अधिक संख्या में शामिल हुए। गंगा तट पर जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। गंगा विचार मंच और नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने आरती स्थल के पास ही गंगाजल में पत्थर को छोड़ा और इस पर दीपक भगवान राम के नाम के पास एक बड़ा दीपक प्रज्ज्वलित कर रख दिया। इसके बाद सभी ने मां गंगा की आरती की। गंगा में तैरते पत्थर पर रखे दीपक और सामने हो रही आरती को देखकर सभी श्रद्धालुओं का चित्त प्रसन्न हो गया। सभी श्रद्धालु गंगा बैराज पर बनने वाले मंदिर में भी सहयोग देने की बात कह रहे हैं। इस दौरान पंडित अभिषेक शर्मा, सागर, जॉली, सर्वेश शर्मा, हर्ष टांक, अनिल सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed