फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप

गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप

Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप
गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप
विज्ञापन

जलीलपुर। ग्राम पंचायत जलीलपुर के गांव इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को ग्रामीण गोपाल सैनी, रामनाथ सिंह, जगवती देवी, यशपाल, रामपाल सिंह, यादराम सिंह, ओमप्रकाश, पूरन सिंह ने बताया ग्राम प्रधान ने उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। आरोप है कि जलीलपुर की तरफ जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रधान ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को भी नहीं कराया गया। बीडीओ नौबहार सिंह ने कहा कि गांव में जाकर स्वयं निरीक्षण करेंगे।



किसान क्रांति यात्रा में पहुंचने का आह्वान
जलीलपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों से 23 सितंबर से शुरू होने वाली क्रांति यात्रा में अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने का आह्वान किया। तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा किसान क्रांति यात्रा 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि चांदपुर से 350 किसानों का पहला जत्था 22 सितंबर को निकलेगा। इसके बाद अगला जत्थे में तीन हजार किसान दिल्ली के लिए कूच करेगा। साथ ही खादर क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ की रोकथाम के लिए ग्राम सुजातपुर खादर से सलेमपुर तक बांध बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खानपुर माइनर पिछले 15 दिनों से टूटी हुई है। फिर भी उसमें लगातार पानी चल रहा है। इसके कारण फसलों में पानी भर गया है। नहर को बंद कर तुरंत पटरी को ठीक कराया जाए। बैठक की अध्यक्षता भोपाल सिंह ने की तथा संचालन सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, हुकम सिंह, वेदपाल सिंह, नूर मोहम्मद, मोहम्मद उस्मान, चरन सिंह, सुनील शर्मा, छत्रपाल सिंह, महेश कुमार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed