{"_id":"5b6f2c804f1c1bf0258b4727","slug":"51534012544-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर घायल, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर घायल, मेरठ रेफर
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर घायल, मेरठ रेफर
बिजनौर। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला में भर्ती कराया। वहां से चिंताजनक हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी ब्रह्मजीत सिंह का पुत्र अनमोल कुमार (14) अपनी मां सरला देवी के साथ बाइक से बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग स्थित एएन इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंटस-टीचर्स मीटिंग से वापस लौट रहे थे। कालिका मंदिर के पास पहुंचने पर बाइक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक दोनों मां-बेटों को तड़पता हुआ छोड़कर वहां से भाग गया। राहगीरों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने अगले चौराहे पर चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अनमोल और उसकी मां सरला को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दूसरी अन्य दुर्घटना दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। घटनाक्रम के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झलरी निवासी सुधीर चौधरी का पुत्र गौरव चौधरी अपने गांव के ही नौबहार के साथ बाइक से गंगा बैराज पर मावस नहाने गया था। वापस लौटते समय बैराज थोड़ी दूर निकलने पर पीछे से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। इससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरव को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।