{"_id":"5b5a1bc94f1c1bb8538b56f0","slug":"51532632009-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के जर्जर भवन का बरामदा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के जर्जर भवन का बरामदा गिरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूखालू। प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर का जर्जर भवन का बरामदा बुधवार की देर रात अचानक गिर गया। गनीमत रही कि विद्यालय के समय में बरामदा नहीं गिरा। वरना कोई हादसा भी हो सकता था। बारिश पड़ने बरामदा धराशायी हो गया।
गंगेश्वरी विकासखंड के गांव गुलामपुर के प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण वर्ष 1992 में हुआ था। साल 2013 से विद्यालय का भवन जर्जर हालत में था। तब से लेकर अब तक विद्यालय के शिक्षक भवन की नीलामी को शिक्षा विभाग को लिखित में देते रहे, परंतु अभी तक जर्जर भवन की नीलामी नहीं की गई। जर्जर भवन के गिरने की आशंका को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को नए भवन में ही पढ़ाना उचित समझा। बुधवार को आई बारिश के बाद देर रात विद्यालय का जर्जर भवन का बरामदा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि जर्जर भवन का बरामदा स्कूल समय में नहीं गिरा अन्यथा किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। क्योंकि जर्जर भवन के पास में ही स्कूल का नया भवन है। जहां पर बच्चे पढ़ते हैं। प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से विद्यालय का भवन जर्जर हालत में पड़ा है। जर्जर भवन को नीलम कराने के लिए शिक्षा विभाग को लिखित में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।