फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक, परिजनों ने आंखे दान कर उनकी अंतिम इच्छा को पूरा कराया

पूर्व पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक, परिजनों ने आंखे दान कर उनकी अंतिम इच्छा को पूरा कराया

Thu, 26 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष के निधन पर शोक, परिजनों ने आंखे दान कर उनकी अंतिम इच्छा को पूरा कराया
पूर्व पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद नहीं रहे
विज्ञापन

धामपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष और अग्रवाल सभा धामपुर के अध्यक्ष कांता प्रसाद अग्रवाल (81) का मंगलवार शाम निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कांता प्रसाद अग्रवाल की इच्छा थी कि मौत के बाद उनकी आंखों को दान कर दिया जाए। परिजनों ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया।

उनके पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चले रहे थे। मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। रात में ही परिजनों ने मुरादाबाद से सीएल गुप्ता आई संस्थान के डॉक्टरों को सूचना दी। डाक्टरों की टीम रात के नौ बजे धामपुर पहुुंची और रेटिना निकालकर ले गई। बुधवार सवेरे उनकी शव यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, विजय अग्रवाल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, उदित जैन, शलभ अग्रवाल, डॉ. दीपक गोयल, प्रियंकर राणा, संतोष धनौरिया, रुचिन अग्रवाल, रोहिन अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, गोविंद शरण गुप्ता आदि शामिल रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पिता महिला शिक्षा धामपुर के पूर्व अध्यक्ष और कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े रहे। इनके निधन पर कन्या इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed