{"_id":"5a8b16f24f1c1ba3378b4ebb","slug":"51519064818-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में शामिल होंगी कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में शामिल होंगी कलाकृतियां
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । जनपद बिजनौर का नाम अगले कुछ दिनों में विश्व पटल पर चमकेगा। जनपद बिजनौर की तीन कलाकृतियां खजुराहो में शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव की रंगत बढ़ाएंगी।
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से खजुराहो (मध्य प्रदेश) में 20 फरवरी (आज) से अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कला महोत्सव में भारत के साथ-साथ विश्व के 24 देशों के सुप्रसिद्घ कलाकारों की 300 कलाकृतियां शामिल होंगी। कला महोत्सव में जनपद बिजनौर के तीन कलाकारों रमा जैन कन्या महाविद्यालय नजीबाबाद की कला प्रवक्ता डॉ. मृदुला त्यागी, एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद के कला शिक्षक पवन सागर और सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना के कला शिक्षक डॉ. संजय साहनी की कलाकृतियां शामिल होंगी। ‘लैट मी ग्रीन ’ शीर्षक से डॉ. मृदुला त्यागी की कलाकृति प्रदर्शित होगी, जबकि पवन सागर और डॉ. संजय साहनी की कलाकृतियां भी पर्यावरण संरक्षण को प्रदर्शित करेंगी। कला महोत्सव में शामिल कलाकृतियां इंटरनेशनल कैटलॉक में प्रकाशित की जाएंगी। जनपद बिजनौर से तीन कलाकारों ने इस उपलब्धि के साथ जनपद बिजनौर का नाम विश्व पटल पर चमकाया है।