{"_id":"5a3c01364f1c1bc1678c2e50","slug":"51513881910-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के जोड़े को देख रामगंगा बैराज हरेवली में डयूटी कर रहे कर्मियों ने कमरे में कैद होकर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के जोड़े को देख रामगंगा बैराज हरेवली में डयूटी कर रहे कर्मियों ने कमरे में कैद होकर गुजारी रात
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के जोड़े को देख कमरे में कैद हुए सुरक्षाकर्मी
हरेवली/धामपुर। रामगंगा बैराज पर बुधवार रात गुलदार के जोडे़ को टहलता देख ड्यूटी कर रहे तीन सुरक्षाकर्मी सरकारी कमरों में छुप गए। गुलदारों ने इस दौरान बैराज पर घूम रहे दो कुत्तों को मार दिया। दिन निकलने पर जब बैराज पर लोगों का आना जाना शुरू हुआ तो वह कमरे से बाहर निकले। घटना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
हरेवली रामगंगा बैैराज पर बुधवार की रात ड्यूटी कर रहे कर्मचारी सरताज हुसैन, कृष्ण कुमार, सीताराम ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उन्हें बैराज पर गुलदार का जोड़ा दिखाई दिया। दहशत में तीनों पास ही बने एक कमरे छुप गए। सुबह होने पर उन्होंने बताया कि गुलदार रात में करीब 01:00 बजे तक उनके कमरे के आसपास मंडराता रहा। इस दौरान गुलदार के जोडे़ ने वहां घूम रहे दो कुत्तों को भी मार डाला। कर्मचारियों ने बताया कि बैराज पर रात के समय विभाग की ओर से रोशनी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। सोलर प्लेट लगी है, वह रात नौ बजे के बाद बंद हो जाती है। बिजली का कनेक्शन बैराज पर नहीं है। बैराज की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से कुल छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तीन कर्मियों की ड्यूटी दिन में रहती है और तीन की रात में। ड्यूटी के समय केवल लाठी होती है, किसी के पास लाइसेंसी हथियार नहीं है।
बैराज पर पिंजरा लगेगा : डिप्टी रेंजर
साहुवाला रेंज के डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए बैराज पर पिंजरा लगवाया जाएगा। रेंजर ने बैराज कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
बिजली का कनेक्शन कराया जाएगा : जेई
बैराज के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने स्वीकारा कि वास्तव में बैराज पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। एक्सईएन को रिपोर्ट भेजकर बैराज पर बिजली की कनेक्शन कराने का प्रयास होगा, जिससे किसी भी मौसम में बैराज पर रोशनी की परेशानी न हो।