{"_id":"5a3c01084f1c1b4c528baece","slug":"51513881864-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार के खिलाफ चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार के खिलाफ चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर किया कार्य
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों ने राजस्थान सरकार की कार्रवाई के विरोध में काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवरमेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र के आह्वान पर चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार चिकित्सकों को शोषण कर रही है। चिकित्सकों ने कुछ मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उसके बाद सरकार के मांगे पूरी होने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कर दिया था, लेकिन राजस्थान वादा खिलाफी कर अब चिकित्सकों को गिरफ्तार कर रही है। यहां तक की घर पर चिकित्सक के नहीं मिलने पर उनके परिवारों को पकड़ा जा रहा है। अगर राजस्थान सरकार जल्द होश में नही आई तो उनके खिलाफ पूरे भारत में चिकित्सक आंदोलन करेंगे। पूरे जिले में काला फीता बांधकर कार्य करने वालों में डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. सुखवीर सिंह, डॉ. विशाल दीवाकर, डॉ. राजीव रस्तौगी, डॉ. सुमित राठी, डॉ. केके सिंह, आदि मौजूद रहे।