{"_id":"5a19b8254f1c1bce408b92b1","slug":"51511634981-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलारी के युवक का अफजलगढ़ में शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलारी के युवक का अफजलगढ़ में शव मिलने से फैली सनसनी
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी के युवक का शव मिला
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव सुआवाला के नजदीक गन्ना सेंटर के पास पुलिया के समीप सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला। युवक की पहचान राजू पुत्र खचेडू सिंह गांव अदलपुर सलारपुर थाना डिलारी (मुरादाबाद) के रूप में हुई।
कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे राजू अपनी ससुराल धामपुर के गांव मंजुपुरा से बाइक पर वापस आ रहा था। गांव चतरपुर दल्लीवाला में अपनी बहन ललिता और बहनोई प्रेमराज सिंह के पास भी गया था। प्रेमराज सिंह के अनुसार राजू जिस समय उनके पास पहुंचा तो वह नशे में था। उन्होंने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह रुका नहीं। रास्ते में उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पानी में एक तरफ युवक का शव पड़ा था, उससे कुछ ही दूरी पर राजू की उसकी बाइक पानी में मिली। उसके पास में ही बीयर की दो खाली कैन और जूते पड़े मिले। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है, युवक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।