फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव संबंधी खबरें

निकाय चुनाव संबंधी खबरें

Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव संबंधी खबरें
नजीबाबाद। निकाय चुनाव के लिए चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। मंगलवार सुबह से ही कासमियां इंटर कॉलेज पर मेले जैसी स्थिति रही। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में 194 पोलिंग पार्टियों ने चुनाव सामग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत नगरपालिका परिषद नजीबाबाद व किरतपुर एवं नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर में बुुधवार (आज) सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू होगा। अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर के जरिए मतदाता मतदान करेंगे। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए हरा और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। जबकि दोनों निकायों में सदस्य पद के लिए मतदाताओं को गुलाबी रंग का बैलेट पेपर मिलेगा। मतदाता शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए पोलिंग पार्टियां कासमियां इंटर कॉलेज पहुंचीं थीं। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ ब्रजराज सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट डीएन मिश्रा व सुरेंद्र कुमार की देखरेख में 194 पोलिंग पार्टियों ने बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर के अलावा अन्य आवश्यक सामान प्राप्त किया और अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुईं। शाम पांच बजे तक चुनाव निर्बाध जारी रखने के लिए 22 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने चुनाव आयोग के आदेशों के अनुपालन में पूर्णत: गोपनीय, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए। चुनाव सामग्री लेने के लिए कईं महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंचीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभानी हैं, तो ये तो करना ही पड़ेगा।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की स्थिति
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के 25 वार्डों में 23 मतदान केंद्रों पर 93 पोलिंग बूथ, नगरपालिका परिषद किरतपुर के 25 वार्डों में 19 मतदान केंद्रों पर 57 पोलिंग बूथ, नगर पंचायत साहनपुर के 14 वार्डों में 10 मतदान केंद्रों पर 21 पोलिंग बूथ, नगर पंचायत जलालाबाद के 13 वार्डों में आठ मतदान केंद्रों पर 23 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा चुके हैं। एसडीएम ने बताया क िनिकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए औसतन प्रत्येक मतदान केंद्र पर दर्जनभर सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। कई केंद्रों पर तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी।

नगर पंचायत साहनपुर में काफी जद्दोजहद
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर में अध्यक्ष और सदस्य पद को लेकर खासी जद्दोजहद है। यहां अध्यक्ष पद पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 66 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद में अध्यक्ष पद पर आठ, सभासद पद पर 135 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगरपालिका परिषद किरतपुर में अध्यक्ष पद पर 10 और सभासद पद पर 141 प्रत्याशी चुुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम प्रत्याशी नगर पंचायत जलालाबाद में हैं। यहां अध्यक्ष पद पर आठ और वार्ड सदस्य पद पर 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पार्टियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
नजीबाबाद। नगरपालिका नजीबाबाद में निवर्तमान चेयरमैन मुअज्जम खां की पत्नी सबिया निशात सपा सिंबल पर प्रत्याशी हैं। इनके अलावा भाजपा प्रत्याशी ज्योति राजपूत, बसपा प्रत्याशी रिहाना, कांग्रेस प्रत्याशी दयावती पर राजनीतिक दलों ने दांव खेला है। 69319 मतदाताओं के भरोसे पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों से जुड़ी पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में दमखम से जुटे हैं। सपा सिंबल पर जलालाबाद में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि साहनपुर में पार्टी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला।


नजीबाबाद को दो जोन व आठ सेक्टरों में बांटा
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद को दो जोन एवं आठ सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट-प्रथम डीएन मिश्रा के नेतृत्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट अमृतपाल, ओमवीर सिंह, अनुज सिंह, निशांत कुमार, अंकित चौधरी, परमिल कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट-द्वितीय सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह व अनिल कुमार चुनाव व्यवस्था की निगरानी करेंगे। नगर पंचायत साहनपुर के जोनल मजिस्ट्रेट अनवर शेख के नेतृत्व में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ.अरुणदेव जायसवाल व शैलेंद्रपाल सिंह चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed