{"_id":"59f611ae4f1c1b59678b866a","slug":"51509298606-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने गांव में जाकर बीमार लोगों का परीक्षण कर उपचार कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने गांव में जाकर बीमार लोगों का परीक्षण कर उपचार कराया
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने बख्शनपुर में लगाया कैंप
धामपुर। गांव बख्शनपुर में सीएमओ राकेश मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान लगाए गए कैंप में 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। उधर, गांव चाकरपुर के ग्रामीणों ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है।
सीएमओ के आदेश पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि गांव में पिछले दिनों एक किशोर की मौत हो गई थी। बुखार से गांव में दर्जनों ग्रामीण पीड़ित हैं। गांव में गंदगी फैली हुई है। हालांकि टीम के कहने के बाद रविवार को प्रधान ने गंदगी से अटे नालियों की सफाई भी कराई। बीमार लोगों की रक्त स्लाइड बनाई गई। उधर, नहटौर ब्लाक के गांव भवानीपुर, चाकरपुर में भी इस समय काफी लोग बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि वह कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का परीक्षण करना दायित्व नहीं समझा।