{"_id":"59c406f54f1c1b38688b5ace","slug":"51506019061-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। हाईवे 74 पर जिक्रीवाला मोड़ के पास बाईक सवार दो लोग सड़क किनारे कटे पड़े पेडों से टकराने गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को चिंताजनक हालत में बाहर ले जाया गया है। उधर, एक अन्य हादसे में ई रिक्शा के पलटने से रिक्शा में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम तुरतपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह बुधवार देर रात करीब आठ बजे वह और उनके गांव का कुलदीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह बाइक से काशीपुर से अपने गांव तुरतपुर जा रहे थे। तो अचानक मोड़ पर वन विभाग की ओर से हाईवे किनारे कटे पेड़ों से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह दोनों हाईवे पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने फोन करके 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सुनील कुमार की गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, एक अन्य हादसे में एक ई-रिक्शा के पलटने से ई-रिक्शा में सवार मुहल्ला बेगमसराय निवासी अजीम पुत्र इदरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गंभीर अवस्था में अजीम को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।