{"_id":"59c16c704f1c1b21688b57c8","slug":"51505848432-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय आह्वान पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय आह्वान पर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय आह्वान पर लंबित मांगों के संबंध में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो परिषद प्रांतीय निर्देश पर आंदोलन तेज करेगी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने महेंद्र पाल सिंह, राकेश कुुमार शर्मा, सरवत अंसारी के नेतृत्व में प्रांतीय प्रबंध समिति के निर्देश पर धरना दिया। रोडवेज परिसर में धरने में प्रवेंद्र कुमार, मो. सालिम, देवराज सिंह, आशेराम, अभिमन्यु, ऋषिपाल, राजेश कुमार शामिल हुए। रोडवेज कर्मचारियों ने जिन मांगों को लेकर धरना दिया उनमें एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन मान को लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, प्रोन्नति के लिए विभिन्न संवर्गों के रिक्त पद भरने, एसीपी की स्वीकृति और भुगतान पर लगाई रोक हटाने, प्रदेश के राष्ट्रीकृत मार्गों और बसों का बेड़ा बढ़ाने, मुख्यालय और शहर से जोड़ने के नाम पर निजी बसों को बढ़ावा नहीं देने सहित अनेक मांगे शामिल हैं।