{"_id":"59bec4f04f1c1b2e688b527d","slug":"51505674480-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाबा टिकैत की मौत का 23 सितंबर को कोर्ट में दाखिल होगा मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाबा टिकैत की मौत का 23 सितंबर को कोर्ट में दाखिल होगा मृत्यु प्रमाण पत्र
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की मृत्यु खबर से कोर्ट है अनजान
घरवाले 23 सितंबर को
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के मुखिया रहे बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के निधन के छह साल बाद कोर्ट में उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जमा नहीं करने के कारण कोर्ट से उनका एनबीडल्यू वारंट जारी होता रहा। अब तक घरवालों ने मौत के छह साल बाद भी उनका मृत्यु प्रमाणपत्र कोर्ट में दाखिल नहीं किया। मायावती प्रकरण के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर टिकैत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी शुरू हो गई है। 23 सितंबर को मुकदमे की तारीख पर परिजन यह प्रमाणपत्र दाखिल करेंगे।
पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश की ओर से 30 मार्च 2008 को दारानगर गंज में रैली का आयोजन किया गया था। रैली किसानों के हो रहे उत्पीड़न को लेकर बुलाई गई थी। इस रैली में भाकियू के मुखिया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह समेत तमाम नेताओं ने शिरकत की थी। रैली के दौरान महेंद्र सिंह टिकैत व अजित सिंह में भी किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद अपने भाषण के दौरान महेंद्र सिंह टिकैत ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के बारे में खुले मंच से टिप्पणी करके हलचल खड़ी कर दी थी। इस मामले में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत समेत तमाम लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में एएसपी बनवारी लाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई जिलों की पुलिस ने सिसौली में डेरा डालकर महेंद्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। कई दिनों तक पुलिस व किसानों के बीच टकराव होता रहा था। नाकामयाब रहने पर पुलिस को अपने पांव पीछे खींचने पड़े थे। पुलिस ने द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायालय में महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। 15 मई 2011 को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन हो गया था। पुलिस की ओर से न्यायालय में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के निधन की जानकारी नहीं दी गई। मुकदमों की कई तारीख पर पेश न होने के कारण कोर्ट ने महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इस मामले का शोर मचने के बाद अब पुलिस इस मामले में हरकत में आई है। महेंद्र सिंह टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी शुरू हो रही है। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के मुकदमे में वकील प्रवीण सिंह देशवाल के मुताबिक 23 सितंबर को कोर्ट की सुनवाई में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इस केस में क्लोजर रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई शुरू होगी।