{"_id":"598f555b4f1c1b966c8b4c17","slug":"51502565723-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत सिंह की शव यात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंत सिंह की शव यात्रा निकली
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। जसवंत सिंह की अंतिम यात्रा भारी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई। शव यात्रा में बिजनौर सांसद समेत राजनैतिक व अराजनैतिक संगठनों के नेता समेत काफी भीड़ रही। शव का बैराज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है।
जसवंत सिंह की गांव में निकली शवयात्रा में बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, किसान नेता राकेश टिकैत, शिवसेना नेता वीर सिंह, डा वीरबल सिंह, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, किसान नेता वीर सिंह, विजयपाल सिंह, गन्ना विकास परिषद चेयरमैन नितिन प्रताप मौर्य, समरपाल सिंह, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का निर्णय
हल्दौर। गांव गाजीपुर में शुक्रवार की शाम आयोजित जाट समाज की बैठक में साकेंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने व नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सत्यपाल सिंह ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की कार्यशैली की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि एकजुट होकर जाट समुदाय के लोग शीघ्र ही पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से मिलने जाएंगे। बैठक में गांव सदनपुर, गाजीपुर, दवखेड़ी उमरी बड़ी, खासपुरा, रसूलपुर आदि के जयसिंह, रमेश प्रधान, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।