फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ओवरटेक करते बस पलटी

ओवरटेक करते बस पलटी

Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते बस पलटी
नगीना। नगीना कोतवाली मार्ग पर उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी डिपो की बस पलटने से 24 यात्री घायल हो गए। बस हल्द्वानी से हरिद्वार जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश में घटना हुई।
विज्ञापन

बस में सवार प्रदीप कुमार सुन्दरियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार जाने के लिए रूद्रपुर से बस में सवार हुआ था। सुबह लगभग साढ़े दस बजे नगीना-कोतवाली मार्ग गांगन नदी के पुल से पहले एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30 से 35 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। बस का ड्राइवर शीश तोड़कर निकल गया और परिचालक के साथ फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बस में फंसी सवारियों को निकाला गया। हालांकि सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर कोतवाली देहात व नगीना पुलिस मौके पर पहुंची और मामूली रूप से चोटिल सवारियों को उत्तराखंड राज्य की दूसरी बसों में बैठाकर भेजा। बस में सवार अन्य सवारियों हरिश, खड़क सिंह, जमशेद, कुलदीप, वसीम ने बताया कि ड्राइवर धामपुर से ही गाड़ी को बहुत तेज चला रहा था। चालक को कई यात्रियों ने मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। नगीना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed