{"_id":"598cabdb4f1c1bad2a8b466b","slug":"51502391259-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में साढ़े पांच लाख बच्चों ने खाई एल्बेंडाजॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में साढ़े पांच लाख बच्चों ने खाई एल्बेंडाजॉल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5.50 लाख बच्चों ने दी गई एल्बेंडाजॉल
बिजनौर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, निजी स्कूलों, मदरसों में बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवाई खिलाई गई। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल, डीपीओ दीप्ति भार्गव, एडीआईओएस सतवीर सिंह ने आरजेपी स्कूल में बच्चों को दवाई खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक साल के बच्चों से लेकर 19 साल तक के 5.50 लाख बच्चों और युवकों को एल्बेंडाजॉल (कीडे़ मारने की दवाई) खिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि कई बार बच्चों के पेट में कीड़े होने से उनका शारीरिक विकास रुक जाता है। इसलिए साल में दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाकर बच्चों को एल्बेंडाजॉल खिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें 17 अगस्त को दवाई खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र, तीन हजार विद्यालय में बच्चों को दवाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की 5500 टीमें लगी थीं। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन, आरजेपी के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार त्यागी, जिला कोआर्डिनेटर शुएब जैदी, नितिन गौड़, संकेत गहलौत मौजूद रहे। उधर, नींदडू़, नींदडू़ खास, बाजीदपुर, बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों में एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने एल्बेंडाजॉल की गोलियों खाईं। किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को 17 अगस्त को कृमि रोधक गोलियां खिलाई जाएंगी।