{"_id":"5973a3fe4f1c1b47308b4688","slug":"51500750846-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई
अफजलगढ़ (बिजनौर)।
भूतपुरी-सूरजनगर मार्ग पर प्राईवेट बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
शनिवार को सूरजनगर से प्राइवेट बस भूतपुरी के लिए आ रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। शेरगढ़ के पास बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार शेरगढ़ निवासी कलावती देवी, मुन्नी देवी, सूरजनगर के संजय कुमार, ठाकुरद्वारा के कमल, राकेश आदि घायल हो गए है। घायलों को उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।