{"_id":"67d1cbd62197bbc59009b62b","slug":"50-kg-cream-and-40-kg-cheese-destroyed-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-145004-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 50 किलो क्रीम और 40 किलो पनीर नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 50 किलो क्रीम और 40 किलो पनीर नष्ट किया
विज्ञापन
बिजनौर में दूषित मिठाई को नष्ट करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विभाग
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का होली त्योहार पर मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री रोकने के लिए छापा मारी अभियान जारी है। टीम ने स्योहारा और बिजनौर सदर में छापे मारकर मिलावटी क्रीम और पनीर बरामद किया।
डीएम जसजीत कौर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह की देखरेख में गठित टीम जनपद बिजनौर की विभिन्न तहसीलों में होली पर्व पर शुद्ध खाद्य वस्तुएं ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान चला रही हैं। टीम ने स्योहारा एवं बिजनौर सदर क्षेत्र की मिठाई, किराना, मावा, दूध आदि दुकानों का निरीक्षण कर जांच के लिए खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी 50 किलोग्राम की क्रीम और 40 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम में अनुपम यादव, दीपक वर्मा,नरेश कुमार, रेनू सिंह, शंभू दयाल, अनिल कुमार शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की सलाह : खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राहकों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। ग्राहकों को रंगीन खाद्य पदार्थ की खरीदारी से बचने, दूध, पनीर, मावा की गुणवत्ता ठीक न होने पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचित करने की सलाह दी। खाद्य विभाग की ओर से खाद्य वस्तु विक्रेताओं को शुद्ध खाद्य वस्तुओं बेचने की सलाह दी गई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पकड़ी जाती है या गुणवत्ता प्रभावित मिलती है तो संबंधित प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद