बढ़ापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 479 युवक-युवतियां वैवाहिक बंधन में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को ब्लाक प्रमुख ने प्रमाणपत्र सौंपे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम बासोंवाला के समीप स्थित बाजवा बैंक्वेटहॉल में 479 युवक-युवती वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू रीति-रिवाज से 384 जोड़ों का सामूहिक विवाह शांतिकुंज की टोली के पंडित जगदीश कुमार ने संपन्न कराया व हाजी मेराज अहमद ने 95 मुस्लिम युवक-युवती का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया। शासन की योजना के अंतर्गत नवदंपति को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुशांत सिंह रहें। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तृप्ति विकास राजपूत ने की।
कार्यक्रम में बीडीओ ज्योति चौधरी, ब्लाक प्रमुख पति विकास राजपूत, एडीओ समाज कल्याण विभाग कामेंद्र कुमार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, भीम सिंह, डॉ. राजपाल सैनी, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।