फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   47 complaints came before DM, four resolved

Bijnor News: डीएम के सामने आई 47 शिकायत, चार का हुआ निस्तारण

Sun, 08 Sep 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
47 complaints came before DM, four resolved
- बिजनौर सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

- डीएम ने अधिकारियों को दिए गुणवत्ता पूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर/ नजीबाबाद। बिजनौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने 47 शिकायत आई। जिनमें से चार शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि बिना शिकायतकर्ता की संतुष्टि के शिकायत का निस्तारण औचित्यहीन है। अगर कोई शिकायकर्ता दोबारा शिकायत कर रहा है तो इसका मतलब है कि समस्या का समाधान नहीं किया गया। कोई भी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। इस मौके पर एसपी अभिषेक झा, सीएमओ डॉ. पीआर नायर, एसडीएम सदर अवनीश कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, धामपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 165 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम रितु रानी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। सर्वाधिक 80 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इस मौके पर सीओ धामपुर सर्वम सिंह, क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ अंजनी कुमार, तहसीलदार पवन कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई की। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की आठ-आठ, विकास विभाग की दो शिकायतों सहित 26 शिकायतों की सुनवाई की गई। जबकि दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, प्रभारी तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार ममता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed