फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   46 children registered in Atal Residential School Scheme

Bijnor News: अटल आवासीय विद्यालय योजना में 46 बच्चों ने कराया पंजीकरण

Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
46 children registered in Atal Residential School Scheme
- योजना में पंजीकरण कराने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे श्रमिक
विज्ञापन

- कक्षा छह और नौ के लिए 25 फरवरी को होनी है प्रवेश परीक्षा
- योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि है 17 फरवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अटल आवासीय विद्यालय योजना में पंजीकरण कराने के लिए श्रमिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक इस योजना में केवल 46 बच्चों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। श्रम विभाग के अधिकारी बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए श्रमिकों को जागरूक कर रहे हैं।

अटल आवासीय विद्यालय योजना श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शुरू की गई है। मुरादाबाद मंडल का विद्यालय बिलारी के गांव पीपली में स्थित है। इसके लिए जनवरी माह से पंजीकरण किए जा रहे हैं। इस विद्यालय के लिए कक्षा छह और नौ के लिए विद्यार्थियों का चयन होना है।
विज्ञापन

इसके चलते अभी तक कक्षा छह में 26 और कक्षा नौ के लिए 20 बच्चों ने ही पंजीकरण कराया है। दोनों कक्षाओं के लिए 140-140 सीट उपलब्ध हैं। इनमें 50-50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। इसके लिए श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अटल आवासीय विद्यालय योजना में प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 फरवरी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए यह नियम
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच आयुवर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा कक्षा नौ के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 बीच आयुवर्ग के बच्चे पात्र माने जाएंगे।

अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होगी परीक्षा
अटल आवासीय विद्यालय योजना के लिए परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होगी। कक्षा छह में मानसिक योग्यता आधारित 40, हिंदी व अंग्रेजी भाषा के 20-20 और गणित के 20 प्रश्नों को मिलाकर 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। हर एक प्रश्न के लिए 1.25 अंक निर्धारित किए गए हैं। कक्षा नौ के लिए हिंदी व अंग्रेजी भाषा आधारित 15-15 अंक और गणित व विज्ञान के 35-35 अंक के प्रश्न होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।


अटल आवासीय विद्यालय योजना में विद्यार्थी 17 फरवरी तक ऑफलाइन विभाग में आवेदन कर सकते हैं। श्रमिकों को अपने बच्चों के पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे शिक्षा में सुधार होगा। - केके गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed