{"_id":"60ba77bb8ebc3e5564658594","slug":"45-crore-resolution-passed-in-board-meeting-nazibabad-news-mrt5413132156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में 45 करोड़ का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में 45 करोड़ का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित आय-व्यय का 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
चेयरपर्सन सबिया निशात, अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह की उपस्थिति में नगरपालिका परिषद की कई माह बाद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक में नगरपालिका की ओर से आय-व्यय सहित मात्र तीन बिन्दुओं का प्रस्ताव रखा गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 45 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय का प्रस्ताव रखा गया। अन्य प्रस्ताव में शासन से बजट आने तक कान्हा पशु आश्रय स्थल पर रह रहे पशुओं की देखभाल तथा अन्य खर्च नगरपालिका परिषद मद से पूरे करने तथा मुख्यमंत्री पोर्टल तथा अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों और विकास आदि के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करने और निस्तारित कराने का निर्णय लिया गया। बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने बजट प्रस्ताव की प्रतियां देने की मांग उठाई। तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रतियां दी गईं। बैठक में जलकल अभियंता मूलचंद, अवर अभियंता उमेश बाबू, कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली, इनाम अली, अफजाल अहमद के अतिरिक्त नगरपालिका के करीब 20 सदस्य उपस्थित रहे।