फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   43 women were examined, the condition of six deteriorated

43 महिलाओं की जांच, छह की हालत खराब

Thu, 10 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
43 women were examined, the condition of six deteriorated
43 महिलाओं की जांच, छह की हालत खराब
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य अभियान फिर से शुरू हो गया है। कोरोना काल की वजह से मार्च की नौ तारीख से विभाग के अधिकारियों ने सरकार के आदेश पर स्थगित कर दिया था। प्रत्येक माह की नौ तारीख को अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। बुधवार को 43 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से छह महिलाओं की हालत खराब बताई गई है। उन्हें हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। इनका विशेष उपचार कराया जा रहा है।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषराज शर्मा ने बताया कि धामपुर अल्हैपुर विकास क्षेत्र की करीब 97 ग्राम सभाओं में तीन लाख 70 हजार की आबादी है। माना जाता है कि प्रति हजार आबादी पर करीब 28 महिलाएं गर्भवती रहती हैं। इन गर्भवती महिलाओं को पीएचसी और सीएचसी पर लाकर जांच कराने का जिम्मा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया गया है। नौ जून को तीन माह के बाद यह अभियान फिर से शुरू हुआ है। इसमें महिलाओं के भ्रूण की जांच, यूरिन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, सिपलिस बीमारी का परीक्षण किया जाता है। महिला का वजन, भ्रूण का विकास आदि अनेक प्रकार की जांच होती हैं। यदि कोई महिला हाई रिस्क पाई जाती है तो उसका विभाग की ओर से विशेष उपचार कराया जाता है। महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना पंवार का कहना है कि विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की अच्छी प्रकार से देखभाल की जाती है। हाई रिस्क महिलाओं को आयरन, कैल्शियम व संपूर्ण आहार दिया जाता है। जिससे उसमें किसी प्रकार की कमजोरी न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed