{"_id":"5c4f5620bdec222b6e16c193","slug":"41548703264-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ट्रेक्टर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ट्रेक्टर से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल
नजीबाबाद/बड़िया। हाईवे पर हुई दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
नजीबाबाद के गांव रुद्रपुर उर्फ जट्टीवाला निवासी सूरज शर्मा प्राइवेट कार चालक है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव से कार लेकर नजीबाबाद आ रहा था। रास्ते में गांव के तीन महिलाएं सहित पांच लोग जिन्हें नजीबाबाद जाना था, वे सभी उसकी गाड़ी में बैठ गए। कार जब नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर चीनी मिल के निकट पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। कार में सवार जट्टीवाला निवासी 50 वर्षीय परमजीत कौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं सुदेश रानी पत्नी मोहनलाल, संतोष रानी पत्नी तिलकराज गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार अवतार सिंह और मानसिंह को भी मामूली चोटें आईं। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा, एसआई महेश मलिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सुदेश रानी को बिजनौर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
महिला प्राथमिक स्कूल में रसोइया थी
महिला परमजीत कौर जट्टीवाला के प्राथमिक स्कूल में रसोइया थी। वह बैंक में किसी काम से जाने के लिए मुख्य मार्ग पर खड़ी थी तभी गांव के सूरज ने महिला को कार में बैठा लिया। चंद मिनटों के बाद महिला की हादसे में मौत हो गई।