फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले की ट्रैफिकसमस्या पर रहेगा नए एसपी का फोकस

जिले की ट्रैफिकसमस्या पर रहेगा नए एसपी का फोकस

Fri, 11 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले की ट्रैफिकसमस्या पर रहेगा नए एसपी का फोकस
व्यवस्थित कराएंगे यातायात व्यवस्था : एसपी
विज्ञापन

बिजनौर/हीमपुरदीपा। जिले के नए एसपी संजीव त्यागी ने कहा है कि जिले को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे। पीड़ितों की मदद करेंगे। पत्रकारों से वार्ता में एसपी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि जिले में यातायात की बड़ी समस्या है। इतने लोगों की हत्या नहीं होती, जितने सड़क हादसों में मारे जा रहे हैं। वह इस समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करेंगे।

हादसे रोकने के लिए भी योजना बनेगी। डीएम से बात करके जहां डिवाइडर बनाने की जरूरत है बनवाएंगे। जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी कोशिश करेंगे। जिले में कहीं भी दो समुदायों के बीच झगडे़ हो जाते हैं, ऐसे मामलों में पहले ही पुलिस से लोगों के सहयोग से विवाद को निपटाएंगे। अपराधों पर काबू पाने के पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। 2010 बैंच के आईपीएस संजीव त्यागी बिजनौर से पहले रामपुर और अमरोहा के एसपी रह चुके हैं। वहीं, हीमपुर दीपा थाने में वृहस्पतिवार को एसपी संजीव त्यागी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान महाराज सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, शिव अवतार, विजय सिंह, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed