फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव कमालपुर खाईखेड़ी में बुलाई गई किसान पंचायत

गांव कमालपुर खाईखेड़ी में बुलाई गई किसान पंचायत

Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव कमालपुर खाईखेड़ी में बुलाई गई किसान पंचायत
कमालपुर खाईखेड़ी में बुलाई गई पंचायत
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम तोमर ने अपने आवास पर किसानों की पंचायत बुलाकर जिलाध्यक्ष द्वारा उनके खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार की स्थिति से किसानों को अवगत कराया। तोमर का आरोप था कि जिलाध्यक्ष ने मंडलीय प्रतिनिधिमंडल के नाम से भ्रामक तथ्यों का प्रचार कराया।

तहसील के गांव कमालपुर खाईखेड़ी में चौधरी चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता और भाकियू के युवा जिला महासचिव संदीप सिंह के संचालन में किसानों की पंचायत हुई। भाकियू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम तोमर ने अपने आवास पर बुलाई बैठक में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह पर भूमाफिया से हमसाज होने का आरोप लगाया। बाबूराम का कहना था कि उन पर जिलाध्यक्ष के खिलाफ पर्चे बंटवाने का झूठा आरोप लगाकर मंडावली पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया गया। बाबूराम ने सोमवार को कमालपुर खाईखेड़ी में उनके द्वारा बुलाई गई मीटिंग में जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार और पुलिस कर्मियों के पहुंचकर मीटिंग न करने के लिए दबाव बनाने पर भी रोष व्यक्त किया। किसान नेता बाबूराम तोमर ने पंचायत में उपस्थित किसानों को पर्चा वितरण प्रकरण के संबंध में भाकियू के मंडलीय पदाधिकारियों के नाम से जारी दो पत्र दिखाए। आरोप था कि भाकियू जिलाध्यक्ष ने अपने हस्तलेख के माध्यम से मंडलीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से भाषा को मनमाने ढंग से मीडिया को देकर गलत प्रचार कराया। उपस्थित किसानों ने प्रांतीय नेता बाबूराम की मांग को न्यायोचित बताते हुए समर्थन देने की बात कही। पंचायत में चौधरी ध्यान सिंह, दिलावर सिंह, धर्म सिंह, कल्याण सिंह, सीताराम, राजवीर, जयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, जबर सिंह, सरदार संदीप सिंह, मोहित कुमार ने भाकियू संगठन की एकता के लिए काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed