{"_id":"5c339207bdec2256e1301eef","slug":"41546883591-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
लघु नाटिका प्रस्तुत कर मतदान के प्रति किया जागरूक
चांदपुर । विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने लघु नाटिका के द्वारा गांववासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि महेंद्र त्यागी पूर्व कार्यक्रम अधिकारी हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, अवनीश कुमार, महाविद्यालय प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में मतदान जागरूकता रैली निकालकर गांववासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। इसमें प्रयांशी, निशा परवीन, वैशाली, प्रियंका, विनेश, अक्षय, शशांक आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी डा.रेशमा सैलानी, डा.शेर सिंह कटारिया, कॉलेज स्टाफ प्रियांक कुमार, विनीत कुमार, दीपक कुमार, शबनम आदि मौजूद रहे।
वहीं चांदपुर में इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज फीना की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के समापन पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
गांव झुझैला में चल रहे रासेयो के सात दिवसीय शिविर का अंतिम दिन नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा शास्त्री, गांव प्रधान विजेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के समापन पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक डांस, नाटिका की सुंदर प्रस्तुति की। कार्यक्रम अधिकारी बेनिस कुमार के नेतृत्व में गांव में रैली निकालकर गांववासियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। इसमें अक्षित तोमर, शैलव, मुकुल कुमार, ललित, नेहा, आंचल, प्रीति सैनी, स्वाति आदि छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, आल्हा सिंह, गिरीश कुमार, राजवीर सिंह, नीता देवी, मोमीना परवीन आदि मौजूद रहे। कॉलेज प्रधानाचार्या आदेश कुमारी, प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।