{"_id":"5bfedf0ebdec2241bb51d1d9","slug":"41543429902-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक पीने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक पीने से मासूम की मौत
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। खेल खेल में घर में रखा कीटनाशक पीने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इसे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव धींवरपुरा निवासी ब्रह्म पाल सिंह का तीन वर्षीय पुत्र हर्ष बुधवार को आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसने एक कमरे में रखी पशुओं के शरीर पर लगाने वाली दवाई की शीशी उठाकर पी ली। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। काफी देर तक वह जब परिजनों को नहीं दिखाई दिया तो उसकी तलाश शुरू हुई। काफी देर बाद वह बेहोशी की हालत में कमरे में मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत उसे गांव के चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। बिजनौर ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।