फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fifth furniture-maker arrested in a population of 7 million

Bijnor News: झाड़ फूंक की आड़ में 70 लाख की ठगी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fifth furniture-maker arrested in a population of 7 million
धामपुर में पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने का आरोपी महाराज उर्फ शालू उर्फ विवेक स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : reasi news
- इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। झाड़-फूंक कर ठगी करने के मामले में पुलिस ने महाराज उर्फ शालू उर्फ विवेक को गिरफ्तार का चालान किया है। आरोपी के कब्जे से 1,41,920 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे।


सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला नैंसी निवासी संदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उनके बेटे यश की तबीयत खराब रहने पर उसके परिचित मोनू चौधरी ने एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया था। जिसने झाड़-फूंक एवं पूजा के नाम पर परिवार को दारागंज, हरिद्वार एवं श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर आदि स्थानों पर ले जाकर अंधविश्वास का वातावरण बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने संदीप से मकान बिक्री के 38 लाख रुपये, पत्नी के जेवरात के 14 लाख, 13 लाख रुपए नौकरी पर लिए गए ऋण के, पांच लाख रुपये पूजा सामग्री के नाम पर हड़प लिए। इस प्रकार से 70 लाख रुपये की उनके साथ ठगी की। साथ ही 10 रुपये के स्टांप पर किसी को जानकारी देने पर काली माता के प्रकोप से मृत्यु होने की धमकी संबंधी लेख भी लिखवाया गया। बताया गया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच अक्तूबर को पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी उर्फ देशपाल, यश चौधरी, कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में महाराज उर्फ शालू उर्फ विवेक निवासी सबलपुर बितरा थाना नांगल सोती को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed