{"_id":"5b50de744f1c1b3d748b6029","slug":"41532026484-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा रहेगी सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा रहेगी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा होगी सीसीटीवी कैमरे मेें कैद
बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पुराने लगे कैमरों को ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई है। बैराज पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। पूरी कांवड़ यात्रा सीसीटीवी कैमरे में कैद रहेगी।
कांवड़ यात्रा की तैयारी में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सड़कों से लेकर पेड़ों के लटके तनों तक पर प्रशासन की नजर है। जो तने लटके हैं उनका छटान कराया जा रहा। जहां सड़क खराब है उसे ठीक कराया जाएगा। शिवभक्तों का रैला कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार एक अगस्त के बाद जाना शुरू हो जाएगा। पहले दूरदराज के शिवभक्त और बाद में नजदीक के जिलों के कांवड़िए कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान बैराज पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वहीं कंट्रोल रूम होगा। बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। स्क्रीन के जरिये कांवड़ यात्रा की हर गतिविधि देखी जाएगी। बिजनौर शहर के प्रमुख चौराहों पर दस सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें कुछ खराब हो गए हैं। खराब कैमरों को ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक जहां नए कैमरे लगाने की जरूरत होगी, वहां नए कैमरे भी लगेंगे। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक कांवड़ यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। मिश्रित आबादी के क्षेत्रों पर भी पुलिस की नजर होगी। कांवड़ यात्रा में दखल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारी में प्रशासन जुटा है।