{"_id":"5adcd8a14f1c1b3c0a8b60ce","slug":"41524422817-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य को रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य को रूकवाया
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। गांव खासपुरा में एक समुदाय के कुछ लोगों ने रात में छोटी मस्जिद की इमारत के आकार को बढ़ाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
क्षेत्र के गांव खासपुरा में एक पुरानी छोटी मस्जिद है। मस्जिद की इमारत पुरानी होने के कारण उसका आकार और ऊंचाई कम है। मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार रात करीब दस बजे मस्जिद की छत पर उसकी ऊंचाई और आकार बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। दूसरे समुदाय के लोगों को इसका विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच निर्माण कराने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मस्जिद में बिना अनुमति के राति में निर्माण कराने की शिकायत की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास मस्जिद के आकार और उसकी ऊंचाई का निर्माण कराने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया साथ ही बिना प्रशासनिक अनुमति के निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव में दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि मस्जिद में निर्माण की अनुमति नहीं होने के कारण निर्माण रुकवा दिया गया है।