{"_id":"5ac9278b4f1c1bc8618b6116","slug":"41523132299-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, राहत
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मौसम ने शुक्रवार की शाम अचानक करवट बदली। जिले में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिसने गर्मी से थोड़ी राहत दिला दी है।
शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को दिन में काफी गर्मी का अहसास हो रहा था जोकि, शनिवार को नहीं रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाएं चलने लगी। थोड़ी ही देर में बूंदाबांदी हो गई। रात में कई जगहों पर हल्की बारिश भी पड़ी। जिसने ठंड का अहसास कराया। शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ा हुआ था। वहीं उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा था। उमश भरी गर्मी से ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि हल्की बारिश हो सकती है। खैर सभी जगहों पर तो नहीं हुई लेकिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी जरूर हो गई। इसने मौसम को खुशनुमा बना दिया। शनिवार की शाम भी आसमान में काले बादल छाए रहे। फिलहाल अभी बारिश होने की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि एक या दिन में हल्की बारिश हो सकती है।