फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों का धरना प्रदर्शन

किसानों का धरना प्रदर्शन

Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
किसानों का धरना प्रदर्शन
जलीलपुर (बिजनौर)। गांव जमालुदीनपुर में गन्ना क्रय केंद्र को बंद किए जाने के विरोध और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना क्रय केंद्र के सामने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चांदपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने से किसान भड़क गए। मंगलवार को किसानों ने शुगर मिल के इस निर्णय को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन कर गन्ना क्रय केंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया शुगर मिल कर्मियों ने गन्ना क्रय केंद्र बंद करने के संबंध में गांव में मुनादी भी कराई। इस गन्ना क्रय केंद्र को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों ने बताया शुगर मिल पहले से ही बहुत कम पर्ची भेज रहा था ।अभी भी किसानों के खेतों में करीब पचास प्रतिशत गन्ना खड़ा है जबकि शुगर मिल ने गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद कर दी है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा चांदपुर शुगर मिल समय से गन्ना भुगतान भी नहीं कर रहा है। किसानों ने घोषणा की जब तक बंद किए गए गन्ना क्रय केंद्र पर फिर से तौल शुरू नही की जाती तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। महाशय कल्याण सिंह, हरगुलाल, निखिल त्यागी, जोनी गिरी, शिवकुमार आदि रहे। चांदपुर शुगर मिल के जीएम केन ओमवीर सिंह ने बताया कुछ किसानों ने बिना पर्ची के ही जबरदस्ती गन्ना तुलवा कर अव्यवस्था की है । मिल प्रति दिन 500 से 600 क्विंटल गन्ना खरीद के लिए इंडेंट भेजता है जबकि सोमवार को कुछ किसानों ने करीब 1700 क्विंटल गन्ना तुलवा कर डाल दिया। गन्ना उठाकर फिर से तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed