{"_id":"5a79f7604f1c1b87268b88b2","slug":"41517942624-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिया वर्मा मिस और परमजीत मिस्टर फेयरवेल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिया वर्मा मिस और परमजीत मिस्टर फेयरवेल बने
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिया वर्मा मिस और परमजीत मिस्टर फेयरवेल बने
नूरपुर(बिजनौर)। आर आर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिया वर्मा को मिस फेयरवेल व परमजीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डा. मनुजेंद्र गुप्ता व प्रबंधक दीपा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने भजन, नाटक व फिल्मी गीतों पर नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मिस व मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिया वर्मा को मिस फेयरवेल व परमजीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विद्यालय की प्रबंधक दीपा गुप्ता एवं निदेशक प्राची गुप्ता ने चुने गए दोनो छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों से मेहनत के साथ पढ़ाई कर परीक्षा में उच्च अंक लाने एवं देशसेवा के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन अराधना राजपूत, अपेक्षा गौड़, दीपक सिंह ठाकुर एवं गुलिस्ता सैफी ने संयुक्त रूप से किया। टीकम सिंह, चंचल कटारिया, सुभाष चंद्रा, अनुराग शर्मा, स्वाति यादव का सहयोग रहा।