फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तटबंधों के ध्वस्त होने से नहर का पानी खेतों में घुसा, सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

तटबंधों के ध्वस्त होने से नहर का पानी खेतों में घुसा, सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
तटबंधों के ध्वस्त होने से नहर का पानी खेतों में घुसा, सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
अफजलगढ़। गांव शाहपुर जमाल के लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदारी का आरोप लगाते हुए बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी खेतों में लहलहाती सैकड़ों हेक्टेयर में खड़ी फसलें नहर का पानी घुसने से जलमग्न हो गई। शिकायत के बाद भी कोई भी अधिकारी उनके आंसू पोंछने नहीं आया। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नुकसान की भरपाई की मांग की है। चेताया है कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण कन्हैया सिंह, उपदेश कुमार, परवेंद्र सिंह, कमल कुमार, महावीर सिंह, वीर सिंह का कहना है कि उनके क्षेत्र में अधिकांश सिंचाई नहरों पर आधारित है। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने नहर के तटबंधों की तो मरम्मत कराई नहीं, उनमें बांध से पानी छोड़ दिया, जिसके कारण पानी के तेज प्रवाह नहर के तटबंधों को कई स्थानों से ध्वस्त कर खेतों में घुस गया, जिससे किसानों की खेतों में लहलहाती सरसों, गेहूं, गन्ना व बरसीम आदि की खेती पूरी तरह से जलमग्न हो गई, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। गांव की पुलिया के पास नहर के पानी की निकासी न होने के कारण पानी से किसानों की फसलें पूरी तरह से डूब गई है। अब उन्हें पशुओं के चारे के लिए भी दिक्क्त हो गई है। पिछले 10 दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में उनकी बची हुई फसलें भी बर्बादी की कगार पर है। गन्ने की तैयार फसलों में कई कई फीट पानी भर गया है। किसानों अवनीश कुमार, कल्लू सिंह, पूरन सिंह, शेर सिंह, होशियार सिंह, दिलावर सिंह, मलखान सिंह, भीम सिंह, हरनाम सिंह, रामकुंवर, उमराव सिंह आदि ग्रामीणों की गन्ने, सरसों, गेहूं की फसल जलमग्न है। कई बार शिकायत की ,लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। यह नहर भटपुरा, आलमपुर, शाहपुर जमाल आदि गांवों से होकर गुजरती है। उधर, सिंचाई विभाग के जेई भानू प्रताप का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। टूटी नहर को जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास होगा। फसलों के नुकसान की भरपाई के मामले में जेई के चुप्पी साधने से किसानों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed