{"_id":"59aef0e04f1c1b12088b4706","slug":"41504637152-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित मां ने पुत्री के ससुराल पक्ष पर पुत्री व धेवती का अपहरण करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित मां ने पुत्री के ससुराल पक्ष पर पुत्री व धेवती का अपहरण करने का आरोप लगाया
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्री, धेवती के अपहरण का आरोप
चांदपुर(बिजनौर)। गांव गोयली निवासी रामेश्वरी देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व गांव भोजपुर थाना कादर चौक निवासी युवक के साथ किया था। लड़की के ससुराल वाले लड़की को दहेज के ताने देकर उसके साथ मारपीट करते थे। करीब 5-6 माह पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 25 अगस्त को ससुराल वाले रात्रि के समय उसके घर आए उस समय उसकी पुत्री व सभी घर में सो रहे थे। आरोपी उसके बेटे, धेवती, पोती के साथ मारपीट कर लड़की व दो माह की धेवती को उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए। शोर सुनकर सब बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज, मारपीट की। पीड़िता ने पुत्री के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।