{"_id":"597a3a5d4f1c1b7e758b49c0","slug":"41501182557-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो कांबड़ती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो कांबड़ती घायल
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो कांवड़िये घायल
धामपुर (बिजनौर)। बृहस्पतिवार सवेरे दो हादसों में दो कांवड़िये घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे कांवड़िया मिलक रामपुर के हर्राऊ निवासी उदयवीर पुत्र रामपाल स्नान करने के लिए हाईवे-74 पार कर रहा था तो एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। उधर, डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम के सदस्य डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सवेरे योगाभ्यास के लिए शिशु मंदिर जा रहे थे। इस दौरान स्नान करने जा रहा कांवडिया जिला रामपुर के शाहबाद के मुहल्ला दीवान निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ठोकर लगने से हाईवे पर गिर गया। डॉक्टरों ने उसके कंधे में फ्रैक्चर बताया है। अभिषेक ने बताया कि वह 45 शिवभक्तों के जत्थे के साथ कांवड़ लेकर जा रहा था। उसकी कांवड़ खंडित नहीं हुई।