{"_id":"5974f2604f1c1b205d8b4829","slug":"41500836448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्त राष्ट्रध्वज के साथ निकाली कांवड़यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्त राष्ट्रध्वज के साथ निकाली कांवड़यात्रा
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रध्वज के साथ निकाली कांवड़ यात्रा
नजीबाबाद (बिजनौर)। श्रावणी डाक कांवड़ियों की नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार को धूम रही। शिवभक्तों ने वाहनों पर डीजे लगाकर जमकर नृत्य किया।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों के दर्जनों वाहन नजीबाबाद से गंतव्य के लिए गुजरे। अधिकांश डाक कांवड़ में मुरादाबाद, रामपुर और बरेली क्षेत्र के शिवभक्त शामिल रहे। मीरगंज बरेली के डाक कांवड़ियों का जत्था डीजे पर नाचते थिरकते हुए 1.30 बजे नजीबाबाद से गुजरा। जत्थे में शामिल संजय, सुमित, अनिकेत, पंकज, अमन, प्रकाश, रणवीर, बहादुर आदि कांवड़ियों ने बताया कि मीरगंज बरेली से वे 20 जुलाई 2017 को डाक कांवड़ के लिए रवाना हुए थे। सावन मास के चौथे सोमवार 24 को वे मीरगंज बरेली में शिवमंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।
राष्ट्रध्वज के साथ किया शिव को नमन
सावन माह में भगवान शिव के प्रति नतमस्तक कांवड़ियों में आशुतोष के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति भी देखी गई। अधिकांश डाक कांवड़ियों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को लेकर कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं। क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों में इस वर्ष सबसे अधिक राष्ट्रध्वज प्रयोग किए गए।