{"_id":"593848004f1c1b43458b4608","slug":"41496860672-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत
बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलक्ट्रेट में डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
किरतपुर ब्लॉक प्रमुख अनिल चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विरोधी सदस्य लामबंद हो रहे हैं। बुधवार को डॉ. अनीता चौधरी के नेतृत्व में 60 बीडीसी सदस्यों ने कलक्ट्रेट में डेरा डाल दिया। डीएम जगतराज ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे इन सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव लेने के लिए बुलाया है।
किरतपुर ब्लॉक में 87 बीडीसी सदस्य हैं। 60 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। अनिल चौधरी सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। उसी समय से बीडीसी सदस्य डॉ. अनीता चौधरी से उनका 36 का आंकड़ा है। डॉ. अनीता चौधरी के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। ये सभी सदस्य बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन अफसरों को देने के लिए कलक्ट्रेट में डेरा डाले रहे। इन्होंने सीएम के पक्ष में खूब नारेबाजी की, पर कोई अफसर उनका ज्ञापन लेने नहीं आया।
इसे लेकर सदस्यों में अफसरों के प्रति भारी गुस्सा रहा। सदस्य अफसरों पर सपा के ब्लॉक प्रमुख अनिल चौधरी का साथ देने का आरोप लगाते रहे। डीएम जगतराज ने ज्ञापन देने वाले सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बुलाया है। डीएम के मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन प्रारूप में नहीं था। इसलिए नहीं लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह ज्ञापन लिया जाएगा।