फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40,000 adolescent girls in the district will receive the HPV vaccine.

Bijnor News: जिले में 40 हजार किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

Sun, 01 Mar 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
40,000 adolescent girls in the district will receive the HPV vaccine.
बिजनौर। महिलाओं में सर्वाइक कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सरकार ने एचपीवी वैक्सीन लांच की है। जिले में करीब 40 हजार किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन


एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष का जन्मदिन मनाने वाली किशोरियों को लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने बिजनौर में इस उम्र की करीब 40 हजार किशोरियों को चिह्नित किया है। जिले में जहां-जहां कोल्ड चैन संचालित हैं, वहीं, एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले भर में 14 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन रखने के लिए जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, मंडावर, सीएमओ कार्यालय में व्यवस्था है। इसलिए, इन्हीं केंद्रों पर किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अध्यापक, परिजन किशोरियों को केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। हालांकि, अभी जिले को वैक्सीन नहीं मिली है। वैक्सीन मिलने के बाद ही स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन करनी होगी टीकाकरण की रिपोर्ट
किशोरियों को वैक्सीन लगाने का शुरुआत में तीन महीने का कार्यक्रम है। चिह्नित किशोरियों का इन तीन माह में टीकाकरण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। बाद में एचपीवी वैक्सीन को रूटीन टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 40 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जानी है। टीकाकरण के लिए 14 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। टीकाकरण होने के बाद सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम हो जाएगा। सरकार का इस क्षेत्र में यह अच्छा कदम है। ....डॉ. केपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed