फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   400 new investors will invest Rs 2000 crore

Bijnor News: 400 नए निवेशक 2000 करोड़ रुपयों का करेंगे निवेश

Sun, 02 Mar 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
400 new investors will invest Rs 2000 crore
बिजनौर। विदुर की धरती निवेशकों को भा रही है। पुराने एमओयू के अतिरिक्त जिले में 400 नए निवेशक करीब 2000 करोड़ रुपयों का निवेश करने को तैयार है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, उद्योग विभाग अन्य विभागों की मदद से जिन्हें जल्द ही इन नए एमओयू कर धरातल लाया जाएगा। इसमें से एग्रीस्टो मासा बेल्जियम के द्वारा 750 करोड़ का निवेश प्रमुख है।
देश की राजधानी से करीब 150 किलोमीटर दूर पहाड़ों की तलहटी में बसा बिजनौर जनपद विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। बिजनौर जनपद में कृषि, उद्योग इकाइयां, पर्यटन क्षेत्र में कारोबार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग के उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जनपद बिजनौर में अब तक 554 एमओयू धनराशि 11743.35 करोड़ के साइन हुए है, जिसमें 41446 का रोजगार सृजन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद को जीबीसी रेडी के लिए 5800 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष जिले में 5846 करोड़ रुपये के 178 एमओयू जीबीसी के लिए तैयार किए गए। इनमें से 120 एमओयू निवेश 2971.00 करोड़ रुपये का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर लिया गया। इसमें 12187 लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed