फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40 percent of the funds will be spent on increasing facilities in mineral affected areas.

Bijnor News: खनिज प्रभावित क्षेत्रों में सुविधा बढ़ाने पर खर्च होगी 40 प्रतिशत धनराशि

Fri, 27 Dec 2024 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
40 percent of the funds will be spent on increasing facilities in mineral affected areas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय गठित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति व शशि परिषद के न्यास निधि खाते से कुल धनराशि का 40 प्रतिशत खनिज प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण वयोवृद्ध, पर खर्च होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से संबंधित बैठक आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि 40 प्रतिशत धनराशि अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र भौतिक अवर संरचना सिंचाई ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास खनन वाले जिले में पर्यावरण गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए खर्च की जाएगी। फाउंडेशन की ओर से परियोजना के लिए तैयार की गई।
विज्ञापन

बताया कि अवैध खनन पर नियंत्रण करने के लिए पहले से ही तीन चेक पोस्ट स्थापित हैं। जबकि थाना रेहड़ एवं अफजलगढ़ में दो अतिरिक्त चेक पोस्ट बनाए जाने प्रस्तावित हैं। आकांक्षात्मक विकासखंड कोतवाली एवं नजीबाबाद के 25-25 विद्यालय में दो-दो कंप्यूटर सेट, कोतवाली में नौ, नजीबाबाद में 12 प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक एस्ट्रोनॉमी लैब बनाई जाएगी। इस मौके पर चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नगीना विधायक मनोज पारस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed