{"_id":"5e9c817e8ebc3e6fc94179c3","slug":"40-more-people-were-quarantined-in-the-district-bijnor-news-mrt478394271","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 40 और लोग किये गए क्वारंटीन, अब संख्या हुई 662","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 40 और लोग किये गए क्वारंटीन, अब संख्या हुई 662
विज्ञापन
जिले में 40 और लोग किए गए क्वारंटीन
बिजनौर। जिले में 40 नए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अब तक क्वारंटीन हुए लोगों की संख्या 662 हो गई है। अफसरों के अनुसार क्वारंटीन किए गए सभी 40 लोग ऐसे हैं, जो या तो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं अथवा संक्रमित क्षेत्रों में गए हैं।
अब तक जिले में कुल 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें आठ साल का एक बालक तथा उसकी 15 वर्षीय बहन भी शामिल है। रविवार को ऐसे 40 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है जो दूसरे प्रदेश से, कोरोना संक्रमित के संपर्क में अथवा उसके क्षेत्र के हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार संदिग्ध मरीजों को 14 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेट किया जाता है क्योंकि यह समय कोरोना का संक्रमित काल माना जाता है। उन्होंने बताया कि कोरोना को हराया जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।