फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   375 crore investment in the green energy sector

Bijnor News: हरित ऊर्जा क्षेत्र में हुआ 375 करोड़ का निवेश

Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
375 crore investment in the green energy sector
बिजनौर। जिले में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), बायोफ्यूल, बायोमास एवं जैविक उर्वरक के क्षेत्र में निवेशकों ने 375 करोड़ का निवेश किया है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


बिजनौर में स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित चार महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें यूपी ग्रीन वेंचर्स एलएलपी ने छह टीपीडी क्षमता के सीबीजी प्लांट की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे करीब 30 लोगों को रोजगार मिलेगा। आरएनर्जी डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कृषि अवशेष एवं प्रेस-मड जैसे मिश्रित फीडस्टॉक पर आधारित 25 टीपीडी क्षमता के सीबीजी प्रोजेक्ट और फीडस्टॉक कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के लिए 250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया गया है। इस प्लांट की स्थापना से 150 रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन

वहीं, युवा बायो एनर्जी ने 10 टीपीडी क्षमता के सीबीजी प्लांट के लिए 60 करोड़ रुपये के निवेश किया है। इससे 80 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा आगमिक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीबीजी एवं बायो-फर्टिलाइजर निर्माण परियोजना के लिए 40 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे करीब 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने ने बताया कि इन चार परियोजनाओं से 360 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यह उपलब्धि जनपद में निवेश-अनुकूल वातावरण, स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के लिए अच्छा कदम है। निवेशकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed