फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   3745 children gave Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam

3745 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
3745 children gave Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam
नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते तथा परीक्षा दे रही छात्रा से जानकारी ल? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा में कोरोना का खौफ दिखाई पड़ा। परीक्षा 3259 बच्चे अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी अफजलगढ़ वह हिंदू इंटर कालेज चांदपुर परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों पर 7004 बच्चे पंजीकृत थे। प्रत्येक केंद्र को 150 से लेकर 350 तक बच्चे आवंटित थे। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार की प्रधानाचार्या व परीक्षा आयोजक अनिता रानी ने बताया कि 3745 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 3259 बच्चे अनुपस्थित रहे हैं। हिंदू इंटर कालेज चांदपुर केंद्र पर पंजीकृत 348 में 114 बच्चे तथा जीजीआईसी अफजलगढ़ परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 108 बच्चों में से 66 अनुपस्थित रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी को जवाहर नवोदय विद्यालय के अधिकारी नियुक्त थे।
विज्ञापन

अभिभावकों में कोरोना को लेकर खौफ
परीक्षा केंद्रों पर अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने आए विचित्र प्रकाश व सुचित्रा का कहना था कि कोरोना का खौफ अभी भी है। लोगों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता है। करीब 47 प्रतिशत बच्चों का परीक्षा से अनुपस्थित रहना तो कम से कम यही दर्शाता है। बताया कि वे अपने बच्चों को प्रवेश परीक्षा दिलाने तो ले आए हैं परंतु दाखिला कराने के बारे में सोचेंगे। उनका तर्क था कि कोरोना कम तो हुआ है परंतु खत्म नहीं हुआ है। बच्चों का टीकाकरण भी नहीं हो रहा है। बच्चों का टीकाकरण पहले हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed