{"_id":"6ae4f2fbebeb85533104f3d1","slug":"e-rickshaws-stopped-operating-from-jagannath-chowk-to-chowk-bazaar-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-194315-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जगन्नाथ चौक से चौक बाजार तक ई-रिक्शाओं का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जगन्नाथ चौक से चौक बाजार तक ई-रिक्शाओं का संचालन बंद
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा लागू वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में चौक बाजार से चौराहा जगन्नाथ तक ई-रिक्शाओं का संचालन बृहस्पतिवार से पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में नगर के कुछ और मार्ग शामिल किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई, सीओ सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय पुलिस और यातायात पुलिस ने नगर को जाम से राहत दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर में वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की। कृष्ण टॉकीज चौक होते हुए चौराहा जगन्नाथ चौक तक मरीज और विशेष परिस्थिति में आवश्यक सामान पहुंचने तक ही तक ई-रिक्शाओं को प्रवेश मिलेगा। इस मार्ग पर जगन्नाथ चौक से स्टेशन तक वाहनों को वन वे चलने की छूट दी गई है।
चौराहा जगन्नाथ और चौक बाजार चौराहा ई-रिक्शाओं से पहुंचने वाले नागरिक क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी के लिए पैदल पहुंच सकेंगे। ई-रिक्शाएं चौराहा जगन्नाथ और नगर पालिका क्षेत्र के चौक बाजार चौक तक ही सवारियां ले जा सकेंगी। प्रशासन ने वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ और प्रमुख मार्गों का सर्किल चार्ट जारी किया है।
विज्ञापन
त्रिमोहन पान भंडार से चौक बाजार चौराहे होकर भारत सिनेमा तिराहे तक वन वे व्यवस्था लागू होगी। यहां से स्टेशन और अन्य मार्गों के लिए ई-रिक्शाएं संचालित होंगी। भारत सिनेमा से चौक बाजार तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
रेलवे स्टेशन से चौक बाजार क्षेत्र में जाने वालीं ई- रिक्शाएं को मालगोदाम तिराहे ,गुरुद्वारे से राजों का चौराहा या फिर डबल फाटक से अजमल खां रोड , राजों का चौराहा, जगन्नाथ चौक, भड़भूजों का चौराहा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, त्रिमोहन पान केंद्र का मार्ग अपनाना होगा।
उधर चौराहा जगन्नाथ चौराहे से स्टेशन जाने वाली ई-रिक्शाएं और चौपहिया वाहन राजकीय इंटर कॉलेज ,कृष्णा टॉकीज चौराहे से अब सीधे स्टेशन जा सकेंगी। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रातः आठ बजे से रात आठ तक लागू होगी।
थाना प्रभारी अमित कुमार, उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि वन वे सर्किल मार्ग रूट का उल्लंघन करने वाली ई-रिक्शाओं को तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।