फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   370 examinations of madrasa board

मदरसा बोर्ड के 370 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
370 examinations of madrasa board
मदरसा बोर्ड के 370 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

स्योहारा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गई। एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 370 परीक्षार्थियों ने फारसी, आमिल, आलिम, फ़ाजिल, दीनियात विषयों की परीक्षा दी, जबकि 300 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बृहस्पतिवार को एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मदरसा महमूद उल हसन इस्लामिया मकसूदपुर, मदरसा मदीनातुल बहलोलपुर, मदरसा हसीना परवीन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज मकसूदपुर, मदरसा इस्लामिया अनवारुल उलूम मंसूरसराय, मदरसा जामिया उजेरिया मकसूदपुर, मदरसा तजवीदुल क़ुरआन स्योहारा, मदरसा रहमानिया रहपनपुर, मदरसा अब्दुल अजीज पब्लिक हाई स्कूल सहसपुर के मदरसों के परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक तौफीक अहमद ने बताया कि बुढ़नपुर ब्लॉक में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 674 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। जिनमें से 370 परीक्षार्थियों ने फ़ारसी, आमिल, आलिम, फ़ाजिल, दीनियात विषयों की परीक्षा दी जबकि 300 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पहले दिन की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed