{"_id":"58fcfcae4f1c1b974f8b49e8","slug":"3550-house-will-be-illuminated-in-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में रोशन होंगे 3559 आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में रोशन होंगे 3559 आशियाने
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर फॉर ऑल अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद डिवीजन में साढ़े तीन हजार से अधिक घरों को रोशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता द्वारा रियायती दरों पर मासिक किश्तों का भुगतान कर विद्युत कनेक्शन लिया जा सकेगा। विद्युत निगम ने जहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि के लिए योजना तैयार की है, वहीं बिजली चोरी रोकने के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
प्रदेश सरकार के पावर फॉर ऑल प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में नजीबाबाद डिवीजन के विद्युत अधिकारी जुट गए हैं। डिविजन में 100 दिन के भीतर 3559 घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन पर 1550 रुपये खर्च होंगे। उपभोक्ता को कनेक्शन लेते समय महज 250 रुपये खर्च करने होंगे। शेष 1300 रुपये 100 रुपये मासिक की दर से आगामी 13 महीनों तक दिए जा सकेंगे। उधर, शहरी क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन पर 2225 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कनेक्शन लेते समय उपभोक्ता को 625 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि शेष 1600 रुपये 100 रुपये मासिक की दर से अगले 16 महीनों तक किश्तवार भुगतान कर सकेगा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम दो किलोवाट क्षमता का ही विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। नगर क्षेत्र में वार्ड मेंबर और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान को साथ लेकर नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे। लाभार्थी को अपने साथ आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र एवं फोटो रखना होगा।
ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
नजीबाबाद। एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की स्थिति लगभग नियंत्रण में है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ सुधार की जरूरत है। नए कनेक्शन जारी होने पर विद्युत भार बढ़ने की स्थिति को देखते हुए आगामी एक माह के भीतर आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता 25 केवी से बढ़ाकर 63 केवी और 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 63 केवी से बढ़ाकर 100 केवी कर दी जाएगी।